International

लद्दाख में बलिदान हुए जवानों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा – पश्चिम चंपारण |

सतेन्द्र पाठक |

बेतिया। नगर के शहीद स्मारक में विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के श्योक नदी में सैन्य वाहन गिर जाने की वजह से बलिदान हुए भारतीय सेना के 7 जवानों की आत्मा की शांति हेतु 1 मिनट का मौन धारण कर शांति पाठ किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस बाबत जिला मंत्री रमण गुप्ता ने बताया कल लद्दाख में भारतीय सेना के सैन्य वाहन जिसमे 26 जवान सवार थे, वो दुर्भाग्यवश श्योक नदी में गिर पड़ी। जिसमे
7 जवानों के असमय बलिदान हो गए तथा कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

भारतीय सेना के 7 जवानों का असमय बलिदान दु:खद है।
हम पूरे देशवासी इन वीर जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के सदैव ऋणी रहेंगे।

हम ईश्वर से दिवंगत वीर आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने का प्रार्थना करते हैं।

मौके पर जिलाध्यक्ष निरज कुमार, विभाग मन्त्री विनय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सुजित सोनी, नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष सुधांशू श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, कुश कश्यप, सुजित साह, समाजसेवी संजय पटेल, अमन शर्मा, आशुतोष गुप्ता, रोहित पण्डित समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी रमण गुप्ता ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button