AdministrationBiharLife StyleState
जिले के दो बीएलओ पटना में होगे सम्मानित – पश्चिम चंपारण |

सतेन्द्र पाठक |
बेतिया। राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्टरोल प्रैक्टिस अवार्ड-2022 के लिए 25 जनवरी 2023 (13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस) को राज्यस्तरीय समारोह में बेस्ट बीएलओ को सम्मानित किया जायेगा। इसमें पश्चिम चम्पारण जिला से कुल-02 बीएलओ का चयन किया गया है।
सम्मानित होने वाले बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकिनगर के मतदान केन्द्र संख्या-315, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भुईधरवा, पश्चिमी भाग के सोनालाल कुमार तथा रामनगर विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-300, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुरली मंझरिया के श्रीमती शिखा कुमारी के नाम शामिल हैं।