अखंड सौभाग्य की रक्षा को लेकर किए जाने वाला वट सावित्री पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया – पटना |

रवि रंजन |
अखंड सौभाग्य की रक्षा को लेकर किए जाने वाला वट सावित्री पूजा आज पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बट सावित्री पूजा के मौके पर पटना सिटी में भी सुहागिनों ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पेड़ में रक्षा सूत्र बांध अपने पति के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इस मौके पर महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने अखंड सौभाग्य की रक्षा को लेकर माता सावित्री की विशेष पूजा अर्चना की।
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक माता सावित्री के पतिव्रता से प्रभावित होकर यमराज ने उनके पति सत्यवान का प्राण उन्हें लौटा दिया था। तब से लेकर आज तक महिलाएं इस पर्व को पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाती है। ऐसी मान्यता है कि इस पर्व को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।।