BiharLife StyleState

सदगुरू के सानिध्य से मानव के अंदर छुपे ईश्वर की होती है प्राप्ति :-गुरु मां – नवादा |

जिस प्रकार बिना एक्टिवेट सिम कार्ड बेकार होता है, उसी प्रकार बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त व्यक्ति संसार में आकर भी बेकार है। हर मनुष्य के अंदर भगवान छुपे हुए हैं, जिसे गुरु के सानिध्य से प्राप्त कर पहचानी जा सकती है और गुरु द्वारा बताए गए अच्छाई के मार्ग पर चलकर प्राप्त किया जा सकता है
उक्त बातें जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मकनपुर निवासी डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में संचालित दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में दिव्य चेतना ज्ञान योग साधना केंद्र पटना से आए महात्मा स्वर्गवासी परमहंस स्वामी नंद जी महाराज की पत्नी गुरु माता सुधा देवी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।।
कहा गया है कि हर मनुष्य में बुराई के साथ-साथ अच्छाई का पर्याप्त भंडार आत्मा में विराजमान हैं, जिसे जागृत करने के लिए सक्षम गुरु के सानिध्य में जाकर योग और साधना से प्राप्त किया जा सकता है। स्वामी नंद जी महाराज के द्वारा दिए गए उपदेशों को जन-जनतक पहुंचाने में जुटे निरंजन कुमार उर्फ नीजु जी ने रविवार के दिन और शाम को गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी के पास बना भव्य पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य योनि सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ योनि है, यहां तक की अनेक जीव जंतुओं के साथ-साथ भगवान को भी धरती पर व समाज में अच्छा कार्य करने के लिए मनुष्य योनि प्राप्त करना पड़ा है। इस सर्वश्रेष्ठ योनि को बेकार न गवाएं और अपने अंदर छुपे अच्छाई को पहचानने का मार्ग चुनें।
कहा गया कि मनुष्य अपने जीवन काल में जो गलतियां करते हैं, वह चित्त से ऊपर के भंडार चिदाकाश में जमा हो जाता है। मनुष्य के द्वारा किए गए गलत कार्यों को अपने अंदर से डिलीट करने के लिए सक्षम गुरु के सानिध्य जरूरी है। सक्षम गुरु बुराई के भंवर में फंस चुके अपने शिष्य को योग साधना की मदद से अच्छाई की मार्ग पर ले जाने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ पीयूष, शिक्षक संजय सिंह ,राधेश्याम कुमार, बब्लू कुमार, पूर्व शिक्षक नुनू लाल सिंह, सियाराम सिंह, सुभाष पासवान, श्रवण पासवान, नरेश रविदास, तथा सत्येद्र सिंह सहित दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बाहर से आए सैकड़ों पुरुष व महिला श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button