साक्षर होकर महिलाएं होगी आत्मनिर्भर-बीईओ – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के नारदीगंज प्रखंड महिला अभिसरण केंद्र, रजौर का उद्घाटन कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्क्रमित मध्य विद्यालय रजौर में हुआ। बीईओ महेश्वरी रविदास ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक अनिल कुमार,बीआरपी अशोक कुमार, सुबोध कुमार, एमडीएम प्रभारी सुभाष कुमार, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभड़ी के प्रभारी प्राचार्य श्लोक कुमार,समावेशी शिक्षक सह बीआरपी आनन्द कुमार समेत अन्य शिक्षक,टोला सेवक भी शामिल हुए।
उद्घाटन उपरांत बीईओ ने कहा यह कार्यक्रम डीएम उदिता सिंह के निदेशानुसार शुरू हुआ है। जिले के प्रत्येक प्रखण्ड के एक गांव को असाक्षर महिलाओं को साक्षर करने के लिए गोद लिया गया है। इस प्रखंड में रजौर गांव को गोद लिया गया है। इस मुहिम के तहत निरक्षर महिलाओं को साक्षर किया जाना है। इसके लिए विद्यालय के शिक्षक, टोला सेवक के अलावा गांव के शिक्षित युवक महिलाओं को साक्षर करने में योगदान देंगे।
जिस तरह से माँ अपने गोद में लेकर बच्चे को पालन पोषण करती है,ठीक उसी प्रकार से शिक्षा विभाग भी यहां के निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाकर समाज को एक नई दिशा देने का काम करेंगी। कहा गया जिस प्रकार केरल राज्य की महिलाएं पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर है, ठीक उसी प्रकार इस जिले की महिलाएं साक्षर बनकर सवालम्बन व आत्मनिर्भर होगी।
उन्होंने कहा इस मुहिम में साक्षर महिलाओं को सरकार द्वारा चलाये जा रहें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर व स्वालम्बन किया जाएगा। वही रजौर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा 18 से 45 वर्ष के महिलाओं को साक्षर करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिसमें फिलहाल गांव के 50 निरक्षर महिलाओं को साक्षर किया जायेगा। विद्यालय अवधि के बाद 11 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक महिलाओं को साक्षर करने का कार्य किया जाएगा। आगामी 15 अगस्त तक कार्यक्रम चलेगा। साक्षर होने वाले महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा।
मौके पर शिक्षक जयराम प्रसाद,अमरजीत कुमार सुमन,मनोज कुमार,रीतू कुमारी, सुरेश कुमार चौहान, सुनील कुमार,बसंत कुमार, टोला सेवक गणेश चौधरी, महेश रजक,सुजीत कुमार,गणेश शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।