BiharLife StylePoliticalState

युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विकास तीर्थ यात्रा व बाइक रैली -नवादा |

पीएम मोदी की तारीफ, कांग्रेस पर सवाल

रवीन्द्र नाथ भैया |
केंद्र की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा नवादा जिला इकाई द्वारा मंगलवार को नगर में विकास तीर्थ यात्रा सह बाइक रैली का आयोजन किया गया। ज़िलाध्यक्ष रवि राज ने नेतृत्व किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नयी बुलंदियों को छू रहा है। बिहार सहित सम्पूर्ण देश ने विकास के कई अभूतपूर्व पड़ाव हासिल किए हैं। आज कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष का एक मात्र एजेंडा मोदी हटाओ है। पीएम के नेतृत्व में भारत एक नए सामर्थ्य व नए स्वरूप के साथ विश्व के सामने खड़ा है।
यात्रा के लिए विशेषकर नवादा ज़िला के पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर विमल प्रसाद सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा पार्टी का झंडा दिखा कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।
डॉक्टर विमल प्रसाद सिंह ने कहा की इस रैली का उद्देश्य मोदी सरकार के 8 साल के काम काज का लेखा जोखा जनता के बीच ले कर जाना है।


मौक़े पर भाजपा ज़िला महामंत्री रामानुज कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समाज के आख़िरी तबके तक के लोगों को उनका हक़ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसकी मिसाल केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाएं है जिनका सीधा फायदा लाभार्थी उठा रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा ज़िला कोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, भाजयुमो ज़िला महामंत्री राहुल कुमार, भाजयुमो ज़िला उपाध्यक्ष शिव यादव, अमित राय, भाजयुमो ज़िला मीडिया प्रभारी धीरज कुमार, भाजयुमो ज़िला मंत्री विजय पांडेय, भाजयुमो ज़िला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार सूरज, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सोनू वर्मा, भाजयुमो नगर महामंत्री राजेश कुमार, भाजपा नगर महामंत्री कुंदन वर्मा, दिवाकर कुमार, पंकज वर्णवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button