BiharCrimeLife StyleState

गैस सिलेंडर लीक होने से झुलसा युवक, गंभीर रूप से जख्मी – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

नगर में गैस सिलेंडर लीकेज होने से युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की सुबह का है।
नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में खाना बनाने के दौरान युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करता है युवक:-
बताया जाता है कि युवक खाना बना रहा था, उसी दौरान अचानक गैस लीकेज हो गया, जिसके कारण उसके कपड़ा में आग पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल युवक की पहचान विजयटल गांव के इंद्रदेव यादव का पुत्र कौशल कुमार के रूप में किया गया है।
कौशल कुमार 4 साल से नवादा में किराया के मकान में रह कर पढ़ाई करता है। वह नर्सिंग होम में प्रैक्टिस का काम किया करता है। सुबह उठने के बाद कौशल कुमार द्वारा अपने रूम में गैस सिलेंडर पर भोजन बना रहा था। जैसे ही चूल्हा में आग जलाया कौशल के कपड़ा में पकड़ लिया है, जिसके कारण वह बुरी तरह जल गया। सबसे बड़ी बात यह रहू कि तुरंत स्थानीय लोगों की आग पर नजर पड़ी और तुरंत आग पर स्थानीय लोगों ने काबू पा लिया। आनन-फानन में सदर अस्पताल में कौशल कुमार को भर्ती कराया जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button