AdministrationBlogCrimeState

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने दिया अधिकारियों को निर्देश – नवादा |

नवादा : पुलिस कप्तान अभिनव धीमान की अध्यक्षता में अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान, शराब बरामदगी अभियान, विधि व्यवस्था संधारण तथा विभिन्न मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सक्रियता के साथ कार्य करने तथा अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने शराब तस्करी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। दीवा एवं रात्रि गश्ती में तेजी लाएं। अपराध पर नियंत्रण के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाएं। बैठक में मुख्यालय डीएसपी निशु मलिक, सदर एसडीपीओ-2 हुलास कुमार, सदर एसडीपीओ-2 राहुल कुमार, पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी, रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार, नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, अकबरपुर रुपेश कुमार सिन्हा, वारिसलीगंज पंकज कुमार सैनी, पकरीबरावां रंजन कुमार चौधरी सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर, सर्जेंट के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button