AdministrationBlogState

नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन:गरिमा देवी सिकारिया,: बेतिया |

बेतिया : नगर निगम के स्वामित्व वाले 05.15 कट्ठा जमीन पर इस निर्माण का बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर निगम प्रशासन स्तर से निविदा प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू,

नगर निगम तथा आसपास के लोगों को न्यूनतम निर्धारित शुल्क पर विवाह,सामाजिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम,बैठक, प्रशिक्षण शिविरों आयोजित होने में होगी सुविधा,

बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र एवं आसपास के परिवारों के सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।नगर निगम क्षेत्र के समीपवर्ती खिरिया घाट मुहल्ले में नगर निगम की 05.15 कट्ठा सरकारी भूमि पर 78 लाख 93 हजार 50 रुपये की लागत से एक आधुनिक बहुउपयोगी सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के बाद नगर निगम क्षेत्र तथा आसपास के साथ शहरी क्षेत्रों के लोग न्यूनतम निर्धारित शुल्क जमा कर विवाह, सामाजिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक, प्रशिक्षण शिविर तथा अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे।महापौर ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में ऐसे सार्वजनिक भवनों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। सामुदायिक भवन के निर्माण से लोगों को निजी भवनों एवं महंगे मैरेज हॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे आम परिवारों को आर्थिक राहत भी मिलेगी।
नगर निगम बोर्ड से प्रस्ताव पारित होने के बाद अब नगर आयुक्त स्तर पर निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। निविदा जारी होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।

खिरियाघाट के उप नगरीय क्षेत्र में सामाजिक विकास की इस पहल का लोग कर रहे स्वागत

नगर निगम के शहरी क्षेत्र के साथ आसपास के नागरिक गण नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित और नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यान्वित होने की इस जन उपयोगी पहल का स्वागत कर रहे हैं। इस जनहितकारी और खिरिया घाट उप नगरीय क्षेत्र के लिए सामाजिक विकास की दिशा में इसको एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button