BlogCrimeState

नूरसराय में कुएं से मिला 10 साल के बच्चे का शव, हत्या की आशंका, मौत का कारण बना रहस्य – नूरसराय |

रवि रंजन |
नालंदा, नूरसराय : नूरसराय थाना अंतर्गत कखड़ा गांव से बुधवार की शाम से लापता 10 वर्षीय बच्चे का शव गुरुवार को गांव के एक सूखे कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र प्रसाद के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है।कैसे हुआ खुलासा:
परिजनों के अनुसार सौरभ बुधवार की शाम से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने नूरसराय थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 250 मीटर दूर स्थित एक सूखे कुएं के पास बच्चे के चप्पल देखे। शक होने पर जब अंदर झांका गया तो कुएं में बच्चे का शव पड़ा मिला।

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू:
सूचना मिलने पर नूरसराय पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं में पानी नहीं है, लेकिन गहराई काफी अधिक है। पुलिस और ग्रामीण शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं। कुएं में जहरीला गैस तो नहीं है, इसकी जांच के लिए पहले कैंडल जलाकर कुएं में डाला गया। एहतियात के तौर पर रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया है।हत्या की आशंका:
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बच्चा अकेले इतनी दूर कुएं तक नहीं जाता और कुएं में गिरने के कोई निशान भी नहीं हैं। वहीं कुछ लोग दुर्घटना की भी आशंका जता रहे हैं। फिलहाल मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button