BlogLife StyleNationalState

जीकेसी की नई वेबसाइट लॉन्च, डिजिटल प्लेटफॉर्म से दुनिया भर के कायस्थ समाज को जोड़ने की पहल – पटना ।

रवि रंजन ।

पटना। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने डिजिटल क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की है। इस पहल का उद्देश्य देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों को एक साझा डिजिटल मंच पर जोड़ना और संगठन की गतिविधियों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है।

जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नई वेबसाइट संगठन की गतिविधियों, विचारों और उद्देश्यों को दुनिया भर के कायस्थ समाज तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में डिजिटल तकनीक सामाजिक संगठनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में जीकेसी को अधिक पारदर्शी, सक्रिय और व्यापक बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि नई वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ समाज के लोग संगठन के कार्यक्रमों, गतिविधियों और विभिन्न सामाजिक पहलों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे संगठन के सदस्यों के बीच संवाद और सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।

जीकेसी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) डॉ. विवेक खरे ने वेबसाइट को संगठन के डिजिटल विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म को तैयार करने में सीएफओ निष्का रंजन, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष नितेश शरण, महासचिव नवीन कुमार और डिजिटल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव के सुझावों एवं सहयोग की अहम भूमिका रही है।

जीकेसी की सीएफओ निष्का रंजन ने कहा कि संगठन को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की जरूरत है। नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से देश-विदेश के सदस्यों तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे संगठन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के साथ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

जीकेसी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से संगठन का डिजिटल नेटवर्क मजबूत होगा। साथ ही, दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों को आपसी संवाद, सहयोग और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक साझा मंच उपलब्ध होगा।

रिपोर्ट: रवि रंजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button