रहुई के भागन बीघा सर्विस लेन चालू होने से बड़े वाहन के मालिकों और ड्राइवर में खुशी , लेकिन पहले से ही घाटे में चल रही पैठना टोल पर आई संकट – नालन्दा ।

रवि रंजन ।
नालन्दा : सन्नाटे में पसरा बख्तियारपुर एनएच सड़क, टोल बचाने के लिए सर्विस लेन का इस्तेमाल कर रहे हैं वहान चालक, पहले की अपेक्षा 50% वाहनों के टोल प्लाजा से दूरी बनाने का दावा ,पहले से टोल प्लाजा चल रहा था नुकसान में ।
बख्तियारपुर रजौली फोरलेन पर भागन बिगहा के समीप सर्विस लेन चालू होने से वाहन मालिकों और ड्राइवरों में खुशी की लहर है। ट्रक, बस, ट्रेलर समेत छोटे वाहन चालकों को पैठना टोल प्लाजा से करीब तीन किलोमीटर पहले वैकल्पिक रास्ता मिलने से राहत मिली है। पटना बिहारशरीफ नवादा आने-जाने के साथ रांची और कोलकाता की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। वहीं, सर्विस लेन शुरू होने के बाद पैठना टोल प्लाजा की ओर से टोल बचाने के लिए करीब 50 प्रतिशत वाहन अब बख्तियारपुर रजौली एनएच 20 मार्ग को पूरी तरह से नजरअंदाज कर वैकल्पिक भागनबीघा से पटना जाने वाले रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।
वाहन मालिकों और ड्राइवरों को राहत
सर्विस लेन चालू होने से वाहन मालिकों और ड्राइवरों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है। खासकर मालवाहक वाहनों के मालिकों के लिए परिचालन खर्च महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में टोल शुल्क बचने की संभावना उनके लिए राहत का कारण बन गया है। हालांकि, वैकल्पिक मार्ग पर टोल अभी नहीं लागू हैं इसलिए अधिकांश वाहन इसी रास्ते से आवागमन कर रहे हैं ।
पहले से लाखों के नुकसान की चर्चा, अब वसूली पर सवाल
पैठना टोल प्लाजा को पहले से प्रतिमाह लाखों रुपये के नुकसान की चर्चा होती रही है। पहले वाहन चालक टोल बचाने के लिए भागन बीघा के बीच में बने डिवाइडर को तोड़कर कट रास्ता बना दिया था। लेकिन नालंदा पुलिस के सहयोग से एनएचआई ने इसे ठीक कराया था।
अब सर्विस लेन चालू होने के बाद यदि वाहन टोल प्लाजा से दूरी बनाते हैं, तो वसूली पर कितना असर पड़ेगा। इधर सर्विस लेन बन जाने से एनएच 20=से गुजरने वाले वाहनों की संख्या में भारी कमी आएगी
टोल घटे तो सड़क का मेंटेनेंस कैसे होगा?
ग्रामीण बताते हैं कि सर्विस लेन से वाहन चालकों को राहत मिलने के बीच सड़क के रखरखाव की जवाबदेही भी अहम है। यदि टोल राजस्व में कमी आती है, तो क्या रजौली-बख्तियारपुर सड़क की मरम्मत, सुरक्षा और नियमित रखरखाव पर भारी असर पड़ेगा ।
राहत के साथ पारदर्शिता भी जरूरी
वाहन मालिकों और ड्राइवरों के लिए सर्विस लेन का चालू होना राहत की बात है। लेकिन पैठना टोल प्लाजा की वास्तविक वसूली, पहले से बताए जा रहे नुकसान और सड़क के रखरखाव की व्यवस्था पर भी स्पष्ट जानकारी जरूरी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन सवालों पर क्या जवाब देता है



