जीकेसी का सदस्यता विस्तार मेरी पहली प्राथमिकता, अधिक से अधिक कायस्थ परिवारों को जोड़ेंगे : मधुकर वर्मा – पटना ।

रवि रंजन ।
पटना जिला इकाई को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की तैयारी, समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील
पटना। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की पटना जिला इकाई को मजबूत बनाने और संगठन का दायरा बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। जीकेसी के पटना जिला अध्यक्ष मधुकर वर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक कायस्थ परिवारों को संगठन से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए जिला स्तर पर व्यापक संपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
मधुकर वर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके सदस्यों की संख्या से अधिक उनकी सक्रियता, एकजुटता और आपसी सहयोग में होती है। जीकेसी ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से कायस्थ समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने, युवाओं को अवसर देने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने की दिशा में सार्थक पहल की जा सकती है।
उन्होंने जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। उनके प्रयासों से देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ परिवारों को एक साझा मंच पर जोड़ने का काम हो रहा है।
पटना जिला अध्यक्ष ने जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक के सहयोग और मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि दीपक अभिषेक के प्रोत्साहन से जिला इकाई को संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने की प्रेरणा मिल रही है।
मधुकर वर्मा ने पटना जिला इकाई के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास, समर्पण और सक्रिय सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। सदस्यता अभियान की सफलता सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने पटना जिले के कायस्थ परिवारों से जीकेसी की सदस्यता ग्रहण करने की अपील करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से पटना जिला इकाई संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि ‘एक सदस्य, एक संकल्प—मजबूत जीकेसी, सशक्त कायस्थ समाज’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर सदस्य को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।



