
रवि रंजन ।
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बागेन नदी में नहाने गए तीन युवकों के डूबने की खबर मिली। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।

घटना जनपद के कालिंजर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि तीन युवक बागेन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए और लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया।

काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दो युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए। वहीं तीसरे युवक की तलाश के लिए अभियान जारी है। बरामद दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि नदी में डूबे दो युवकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तीसरे युवक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही ।



