BlogCrimeState

कलयुगी बेटे ने करी माँ की हत्या, – बांदा |

शराब के लिए पैसे देने को इंकार करना पर दिया घटना को अंजाम"

शहजाद अहमद |

यूपी के बाँदा में उस वक़्त सनसनी फैल गयी जब शराब के नशे में घुत एक कलयुगी बेटे ने अपनी 75 वर्षीय माँ से शराब के लिए पैसे ना मिलने पर उसकी हत्या कर दी l घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने मृतका केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे को भी हिरासत में ले लिया है। महिला के पति ने पड़ोसी पर बेटे को दारू पिलाकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है l
घटना बाँदा जनपद के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव की है जहां के रहने वाले 45 वर्षीय पप्पू शराब के नशे मे अपनी 75 वर्षीय बूढी मां के पास पहुंचा और शराब के लिए पैसे मांगने लगा जब मां ने पैसे नहीं दिए तो मन को शराबी बेटे ने तेजी से धक्का दे दिया जिससे मां गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है पुलिस ने मृतिका केशव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या आरोपी शराबी बेटे पप्पू को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक एवं डॉग स्कॉट टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए l
मृतक महिला के पति मुनुवा ने बताया कि उसका पुत्र नशेड़ी है जो कि आए दिन पैसे को लेकर घर में मारपीट करता था, वह मेहनत मजदूरी करके अपना घर चलाता था, शराब के लिए उसका पुत्र माँ से अक्सर पैसे मांगता था, आज भी पैसे मांगे, माँ ने इनकार किया तो उसे धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी l इस घटना पर बाँदा की सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टांक ने बताया कि शराब के नशे में एक कलयुगी ने मां से पैसे मांगे, पैसे देने इनकार करने पर बेटे ने उसे गुस्से में धक्का दे दिया जिससे वह गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गई है, आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button