BlogCrimeState

मारपीट व मध्य निषेध के आरोपी समेत सात गिरफ्तार – नवादा  |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर मारपीट समेत मद्य निषेध के सात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि
अकबरपुर थाना कांड संख्या 218 /25 दिनांक 1/5/25 के प्राथमिक अभियुक्त धर्मवीर सिंह व करमवीर सिंह दोनों पिता अजय सिंह ग्राम फतेहपुर थाना अकबरपुर जिला नवादा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष को उपस्थापन हेतु भेजा गया।
इसी प्रकार अकबरपुर थाना कांड संख्या
220/ 25 दिनांक 02/05/25 के प्राथमिक अभियुक्त विजय किशोर सिंह पिता वासुदेव सिंह ग्राम फतेहपुर थाना अकबरपुर जिला नवादा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेजा गया।
बता दें इन लोगों के द्वारा हत्या करने की नीयत से एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। दोनों ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के आलोक में गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है।
इसी कड़ी में अकबरपुर थाना कांड संख्या 219/ 25 दिनांक 1/5/25 धारा 30( ए )/41 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त जमशेद मंसूरी पिता सुलेमान मंसूरी ग्राम पचरुखी व सुबोध शर्मा पिता उमेश मिस्त्री ग्राम पैजना, टुनु लाल पिता नीरू प्रसाद ग्राम पहाड़पुर तीनों थाना अकबरपुर सनोज कुमार पे0 सुनील शर्मा ग्राम काजीपुरा थाना नरहट सभी जिला नवादा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेजा गया।
थानाध्यक्ष की ताबड़तोड़ छापामारी से क्षेत्र में शराब की खरीद फरोख्त पर लगाम लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button