
नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस द्वारा फरार बांछित अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान जारी है। विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर छह बांछित आरोपियों को गिरफतार कर स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि
थाना कांड संख्या 233/25 दिनांक 9/5/25 धारा 317(4)/ 317(5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त .टुना यादव पिता अर्जुन यादव ग्राम मांडी थाना रजौली को गिरफ्तार कर लिया। इनके द्वारा मोटरसाइकिल की चोरी की गई थी।
इसी क्रम में थाना कांड संख्या 234/25 के प्राथमिकी अभियुक्त राजा राजवंशी पिता मुंशी राजवंशी ग्राम सिरपत, संजय राजवंशी पिता तुलसी राजवंशी,.संजय राजवंशी पिता हरि राजवंशी ग्राम रतनपुर ,इ्श्तायाक़ खान पिता मुश्ताक खान के साथ मोहम्मद निसार खान पिता मुस्लिम खान दोनों ग्राम पचरुखी सभी थाना अकबरपुर को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्तों के द्वारा शराब का क्रय विक्रय एवं सेवन किया जा रहा था।
अकबरपुर पुलिस द्वारा जारी सतत अभियान से फरार चल रहे बांछित अपराधियों की निंद हराम हो गयी है। वैसे लोग अब जमानत के लिए न्यायालय का शरण लेना आरम्भ कर दिया है।