AdministrationBlogLife StyleState
औचक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया – बेतिया |

बेतिया : आज पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा मुफ्फसिल एवं मनुआपुल थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौक-चौराहों पर विधि व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष मुफ्फसिल/ मनुआपुल एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।
बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था के संधारण में अपने सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए प्रतिबद्ध है।



