AdministrationBlogCrimeState

ई रिक्शा पलटने से भड़का गुस्सा, स्थानीय लोगों ने पथ निर्माण जल्द कराने की लगायी गुहार – नवादा |

नवादा : जिले के नरहट चांदनी चौक के समीप सड़क निर्माण में लगी कंपनी द्वारा लंबे समय से सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है तथा आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा है। बारिश होने के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण वाहन चालकों तथा पैदल यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सोमवार को भी खराब सड़क के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो बरसात के मौसम में परेशानी और बढ़ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button