BlogCrimeState

125 लीटर महुआ शराब बरामद, बाइक जब्त, कारोबारी फरार – नवादा |

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में छापामारी कर मोटरसाइकिल से लाये जा रहे 125 लीटर महुआ शराब बरामद किया। इस क्रम में पुलिस को देख कारोबारी बाइक व शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दरियापुर की ओर से मोटरसाइकिल से शराब की खेप लेकर नेशनल हाईवे 20 की ओर जा रहा है। सूचना के आलोक में गश्त पर रहे पुसअनि उमेश राम को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
निर्देश के आलोक में की गयी कार्रवाई में दरियापुर स्कूल से उतर मोटरसाइकिल सवार पर नजर पड़ते ही घेराबंदी कर दी। पुलिस पर नजर पड़ते ही बाइक समेत शराब छोड़ कारोबारी फरार होने में सफल रहा। तलाशी में बोरे में बंद एक एक लीटर का 125 पाउच बरामद होते ही बाइक समेत शराब जब्त कर थाना लाया।
इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button