बरेब-गोविंदपुर सड़क पर उड़ती धूल और गड्ढों से त्रस्त ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के बरेब-गोविंदपुर मुख्य पथ की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उड़ती धूल और ओवरलोड वाहनों के लगातार परिचालन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लगाई गई और सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
बद से बदतर हो गई सड़क की हालत:-
बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब पांच वर्ष पूर्व बरेब-गोविंदपुर सड़क के निर्माण का ठेका राज कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। निर्माण कार्य के लिए अधिकांश राशि की निकासी भी हो चुकी है, लेकिन सड़क की हालत बद से बदतर है। पत्थर और बालू लदे ओवरलोड वाहनों के परिचालन से सड़क की जीएसबी की परत उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि नेमदारगंज थाना के सामने से प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, लेकिन लाभ- शुभ के चक्कर में उनकी जांच नहीं होती जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
कहते हैं ग्रामीण:-
‘इस सड़क से सैकडों ओवरलोड वाहन नेमदारगंज थाना के सामने से गुजरती हैं लेकिन वाहनों की जांच नहीं की जाती। इससे सडक दुर्घटना काफी बढ गई है:’– मो मुन्ना, ग्रामीण, बरेब
‘बरेब गोविन्दपुर होते हुए खखन्दुआ या लखपतबिगहा से हजारों ओवरलोड हाइवा चलने से सडक गढ्ढ़े में तब्दील हो गया है, इससे आए दिन दुर्घटना होते रहता है:– संतोष कुमार, पुर्व मुखिया, बरेब:
‘अकबरपुर प्रखंड के बरेब होते हुए देवघर जाने वाली सडक पर बालु लदे हाईवा के कारण सडक का खास्ता हाल हो गया है। सडक पर भार से अधिक क्षमता वाले वाहन चलने से काफी धूल उड रहा है.’– मक्कु पाण्डे, संरपच, बरेब:
कहते हैं अधिकारी:-
‘सड़क की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। विभागीय आदेश के अनुसार बरेब-गोविंदपुर सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी



