
नवादा : जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव की प्रियंका की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि युवती के ससुराल वालों पर लगा है। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मृतका प्रियंका के परिवार के मुताबिक शादी के बाद से ससुराल के लोग प्रियंका को दहेज के लिए परेशान करते थे। मांग नहीं पूरी होने पर उसे ससुराल वालों ने मार डाला। विवाहिता का शव बेड पर अचेतं अवस्था में मिला।
प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतकाट के पिता देवेंद्र चौहानको की शिकायत परट पुलिस ने प्रियंका के पति रंजन चाचा, सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है ।
जानकारी के मुताबिक कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव के देवेन्द्र चौहान ने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह बेलदलहा गांव के रहने वाले रंजन चौहान के साथ अप्रैल 2022 में किया था।
मायके पक्ष का कहना है कि लड़के वालों को शादी के वक्त हैसियत से ज्यादा दान दहेज का सामान दिया गया था बावजूद लड़की को ससुराल के लोग परेशान करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर उसके साथ पति,सास और ससुर के द्वारा मारपीट की जाने लगी थी। प्रियंका अपने माता पिता को अपने सास ससुर और पति की करतूत बताती थी और कहती थी कि ये लोग दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसकी हत्या कर देंगें।
इसके बाद प्रियंका के परिवार वालों ने इसे लेकर सामाजिक समझौता भी कराया था। इतने से भी दहेज लोभियों का मन नही भरा तो प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया।प्रियंका का शव बेड पर अचेत अवस्था में मिला जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी नजदीकी कादिरगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कादिरगंज पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रियंका के पति रंजन चौहान और उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। सास-ससुर मौके से फरार होने में सफल रहे ।