राजीव रंजन को राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई, बिहार और महाराष्ट्र के बीच संबंधों को मजबूत बनाने पर दिया जोर – मुंबई ।
मुंबई में राजीव रंजन प्रसाद का भव्य स्वागत, बिहार फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

रवि रंजन ।
पटना/मुंबई : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का मुंबई आगमन पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। बिहार फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर की नवी मुंबई कोऑर्डिनेटर कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
स्वागत समारोह में बिहार फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर के सचिव नवनीत जायपुरियार, बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक प्रहलाद महाशेठ, पनवेल विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक मुरारी ठाकुर, ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक विकास सिंह राजपूत, उरण विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक राजेश श्रीवास्तव, पनवेल विधानसभा क्षेत्र के उप-समन्वयक विशाल आनंद और कैप्टन अमिताभ श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर राजीव रंजन प्रसाद ने स्वागत और सम्मान के लिए बिहार फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुंबई में रहने वाले बिहार के लोगों का स्नेह और अपनापन हमेशा नई ऊर्जा देता है। बिहार फाउंडेशन बिहार और महाराष्ट्र के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने प्रवासी बिहारियों से एकजुट रहने और सामाजिक सहभागिता के जरिए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की।
समारोह में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने राजीव रंजन प्रसाद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही बिहार फाउंडेशन के माध्यम से बिहार और महाराष्ट्र के बीच आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जुड़ाव को और विस्तार देने का संकल्प दोहराया।



