BlogLife StyleNationalPoliticalState

राजीव रंजन प्रसाद को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर जीकेसी में जश्न जैसा माहौल, पदाधिकारियों ने दी बधाई – पटना ।

रागिनी रंजन, नवीन कुमार, दीपक कुमार अभिषेक, निष्का रंजन और प्रेम कुमार समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने जताई खुशी

रवि रंजन ।

पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में संगठनात्मक फेरबदल के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से 17 नवंबर को जारी नई सूची में राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद जीकेसी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए राजीव रंजन प्रसाद को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद को मिली नई जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शिता, कार्यक्षमता और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान का सम्मान है। उन्होंने अपने नेतृत्व और समर्पण से जीकेसी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजीव रंजन प्रसाद अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ करेंगे।

जीकेसी के राष्ट्रीय महासचिव नवीन कुमार ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद को मिली यह जिम्मेदारी उनके अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वे अपनी नई भूमिका में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि जदयू में राष्ट्रीय महासचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे जीकेसी संगठन के लिए गौरव की बात है। उनका राजनीतिक अनुभव, सामाजिक सरोकार और संगठनात्मक क्षमता पार्टी के लिए उपयोगी साबित होगी।

जीकेसी की सीएफओ निष्का रंजन ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद की नियुक्ति पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं, ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष (कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ) प्रेम कुमार ने कहा कि यह जिम्मेदारी पूरे कायस्थ समाज और जीकेसी परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने जदयू नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजीव रंजन प्रसाद को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने इसे उनके संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक योगदान का सम्मान बताया। राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान ने कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी से जीकेसी परिवार गौरवान्वित है। वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू ने इसे पूरे कायस्थ समाज के लिए खुशी और गर्व का अवसर बताया।

राजीव रंजन प्रसाद को मिली इस नई जिम्मेदारी पर जीकेसी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर की है। बधाई देने वालों में मेजर अनुज माथुर, आदित्य नाग, मितेश कर्ण, पूनम कर्ण, अरविन्द कुमार, शुभ्रांशु श्रीवास्तव, गिरीश माथुर, पवन सक्सेना, दीप श्रेष्ठ, कुमार संभव, सुभाषनी स्वरुप, सोमिका श्रीवास्तव, डॉ. राश दादा राश, नितेश शरण, मुकेश श्रीवास्तव, शिशिर सिन्हा, विवेक खरे, अशोक दास, रंजन कुमार, चन्द्र भानु सिन्हा, रंजीत कुमार वर्मा, नवीन श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, सुबाला वर्मा, राकेश अम्बष्ठा, दीपेश भटनागर, कुमार मानवेन्द्र, निशु कमल, राजीव कुमार रंजन, कुमार विवेक, अनिल चंचल, संजय कामता प्रसाद, राजेश श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा, शिवानी गौड, धनंजय प्रसाद, निलेश रंजन, मधुकर वर्मा, हर्षवर्धन प्रियदर्शी, अनिल कुमार दास, श्वेता सुरभि, मेधा अवनीश, राकेश कुमार, अश्वनी वर्मा, अरविंद कुमार सिन्हा, आशुतोष ब्रजेश, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, रवि सहाय, बलिरामजी, आलोक जी, डॉ. कृष्ण गोपाल जी, दिलीप जी और प्रसून श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल हैं।

जीकेसी परिवार ने राजीव रंजन प्रसाद के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी संगठन के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र को भी मिलेगा।

इस मौके पर राजीव रंजन ने कहा कि मैं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सांसद श्री नीतीश कुमार जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय सांसद श्री संजय कुमार झा जी द्वारा मुझे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव,राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किए जाने के लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूँ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button