BlogCrimeState

नवादा में सरकारी डॉक्टर पर जानलेवा हमला – नवादा |

ड्यूटी से लौटते समय बदमाशों ने की मारपीट

नगर में सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस.एस. मंगलम पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने ड्यूटी से लौटते समय उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आई है। घटना तब हुई जब डॉक्टर रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहे थे।
मंगलम ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी समाप्त कर आवास वापस लौट रहा था। वापसी के क्रम में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने रोका तथा मारपीट आरंभ कर दी। बदमाशों ने पत्थर से सर पर वार कर दिया जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। संभवतः दोनों बदमाशों ने शराब पी रखी थी। तत्काल सूचना नगर थाने को दी।
सूचना के आलोक में पहुंचे नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चिकित्सक पर जानलेवा हमला के बाद सभी चिकित्सक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। फिलहाल चिकित्सकों या उनके संघ से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button