BlogEntertainmentLife StyleNationalState

मुम्बई के दर्शकों के सामने डीएमजे क्रू बिखेरेगा अपना जलवा –  नवादा  |

नगर छोटे शहरों से निकलकर बड़े मंच पर पहचान बनाना किसी सपने से कम नहीं होता, लेकिन जिले के युवा डांसर्स ने इसे हकीकत में बदल दिया है। जिले के एमजे डांस एकेडमी से जुड़े डीएमजे क्रू का चयन इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है, जिसका आयोजन सात से 11 जनवरी तक मुंबई में किया जायेगा। इस प्रतिष्ठित मंच पर डीएमजे क्रू बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेगा।
एमजे डांस एकेडमी के संचालक और कोरियोग्राफर अभिनय सिन्हा उर्फ छोटू ने बताया कि यह प्रतियोगिता बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी से प्रेरित है, जो हिप हॉप डांस की दुनिया में संघर्ष, मेहनत और सफलता की कहानी को दर्शाती है। उसी भावना के साथ नवादा के ये कलाकार लगातार अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। डीएमजे क्रू में अर्पित सिन्हा, काव्या चौहान, अभिराज चौहान, आरोही कुमारी और आदित्य राज शामिल हैं।
सभी कलाकार लंबे समय से कठिन प्रशिक्षण ले रहे हैं और हिप हॉप के साथ स्थानीय रंग को मिलाकर आकर्षक कोरियोग्राफी तैयार की है। शनिवार को पूरी टीम मुंबई के लिए रवाना हो गयी।अभिनय सिन्हा ने बताया कि बच्चों की मेहनत, ऊर्जा और तालमेल काबिले-तारीफ है। नवादा जैसे छोटे जिले से पहली बार किसी क्रू का ग्रैंड फिनाले में पहुंचना जिले के लिए गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button