BlogLife StyleState

कायस्थ समाज की एकजुटता एवं सशक्त राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए जीकेसी संकल्पित : राजीव रंजन प्रसाद – पटना ।

रवि रंजन ।

कायस्थ पुरोधाओं के स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री के प्रयास सराहनीय : राजीव रंजन प्रसाद
जीकेसी का विस्तार विश्व के 26 देशों सहित भारत के अधिकांश राज्यों में : राजीव रंजन प्रसाद

कायस्थ ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष सह जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि संगठन का विस्तार आज विश्व के 26 देशों सहित भारत के अधिकांश राज्यों में हो चुका है। उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


अपने संबोधन में श्री प्रसाद ने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं विकास के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मस्थल एवं समाधि स्थल के जीर्णोद्धार, रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण, तथा लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थल एवं संबंधित स्थलों के संरक्षण एवं प्रबंधन को प्रशंसनीय बताया।


इस अवसर पर जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा कि संगठन महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसके तहत कई कुटीर उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही, सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत ‘गो ग्रीन अभियान’ एवं ‘जीकेसी पाठशाला’ जैसे कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
मेजर जनरल अनुज कुमार माथुर ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और देश के नव निर्माण में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
बैठक को संबोधित करने वालों में सर्वश्री नवीन कुमार, डॉ. आदित्य नाथ, गिरीश माथुर, श्रीमती सपना वर्मा, द्वीपेश भटनागर, श्वेतांक शैलकवाल, अवनीश श्रीवास्तव, दीपक अभिषेक, धनंजय प्रसाद, डॉ. नम्रता आनंद, राजेश कुमार डब्ल्यू, कुमार किशोर, मुकेश महान, नवीन श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, शिवानी गौड़, बलिराम श्रीवास्तव, रवि सहाय, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, हरि कृपाल, शारदा श्रीवास्तव, प्रभाकर मनीष, कृष्ण कृपाल सिन्हा, मनीष कुमार, दिवाकर कुमार वर्मा, दीप दृष्टि, आलोक अभिराव, कुमार मानवेन्द्र, सुनील कुमार वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर एवं अतुल आनंद सन्नू शामिल थे।
बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव धनंजय प्रसाद द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू ने जानकारी दी कि आगामी कार्यक्रम में बापू सभागार में देश के कला, संस्कृति, समाजसेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 26 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button