Blog

विम्स पावापुरी में 15वां स्थापना दिवस, शोध और नवाचार पर रहा फोकस – नालन्दा ।

बसंत सिंह ।
गिरियक स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स), पावापुरी में मंगलवार को 15वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ. प्रो. सर्विल कुमारी, डॉ. राजेश नारायण, डॉ. रश्मि कुमारी सहित चिकित्सक, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आयोजन का मुख्य आकर्षण फ्री पेपर प्रेजेंटेशन और सेमिनार रहा, जिसमें छात्रों ने हृदय रोग, कैंसर, तनाव और मोटापा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोध आधारित प्रस्तुति दी। 23 बैच के हर्ष गुप्ता, 22 बैच की आकांक्षा कुमारी और 24 बैच के सतीश कुमार समेत कई छात्रों ने अपने प्रभावशाली प्रेजेंटेशन से सभी का ध्यान आकर्षित किया और सराहना हासिल की।

प्राचार्य डॉ. सर्विल कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखना और स्वयं को अपडेट रखना अत्यंत आवश्यक है। वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. जकी अनवर जमां ने छात्रों को चुनौतियों से न घबराने और शोध कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ‘अन्वेषण वैज्ञानिक समिति’ का शुभारंभ भी किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में ज्ञान, शोध और उत्साह का समागम देखने को मिला। अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button