AdministrationBlogState

विद्यालय में अनियमितता व बीईओ द्वारा कार्रवाई की अनुसंशा के बावजूद डीपीओ मौन – नवादा |

नवादा : जिले के हर विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसा मैं नहीं खुद विभागीय दस्तावेज कह रहा है।
जी हां! फिलहाल यहां हम बात कर रहे हैं हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नसरपुर फुलवरिया प्रधानाध्यापक रंजू कुमारी का। विद्यालय में संचालित एमडीएम में व्यापक पैमाने पर अनियमितता की शि कायतें लगातार प्राप्त होने के बावजूद डीपीओ मौन साध रखा है। ऐसा लाभ- शुभ के बगैर संभव नहीं है। हालात यह है कि विद्यालय के छात्र -छात्राओं से लेकर अभिभावकों तक के शिकायतों की अनदेखी से कभी भी जनाक्रोश भड़क सकता है।
आश्चर्य यह‌ कि विद्यालय के लिए उपलब्ध कराये जा रहे पाठ्य सामग्री व अन्य दस्तावेजों से एमडीएम का भोजन बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसा मैं नहीं उपलब्ध वीडियो कह रहा है जिसे झूठलाया जाना असम्भव है।
सबसे दुखद पहलू यह कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 20/05/2026 को डीपीओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की अनुसंशा के बावजूद अबतक किसी प्रकार की कार्रवाई तो दूर जांच तक नहीं की गयी है। ऐसे में जिले में एमडीएम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है जिसके जिम्मेदार डीपीओ को माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button