AdministrationBlogLife StyleState

पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख कंदर्प कुसुम सम्मानित – औरंगाबाद।

रवि रंजन ।
पंजाब नेशनल बैंक, औरंगाबाद मंडल के मंडल प्रमुख कंदर्प कुसुम को उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं और ग्राहकों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है ।
श्री कुसुम के नेतृत्व में पंजाब नेशनल बैंक के औरंगाबाद मंडल के अंतर्गत औरंगाबाद, रोहतास एवं अरवल जिलों में संचालित 75 शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कई प्रभावी पहल की गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद शाखाओं में ग्राहक सेवा की गुणवत्ता में सुधार, बैंकिंग प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इससे ग्राहकों को बैंकिंग लेन-देन के साथ-साथ अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ पहले की अपेक्षा अधिक सुगमता से मिल रहा है।
पीएनबी की ओर से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, किसान एवं स्वरोजगार से जुड़ी ऋण योजनाएं तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में बैंक की शाखाएं निरंतर कार्य कर रही हैं।
नवबिहार टाइम्स की ओर से अपने स्थापना दिवस के अवसर पर आज यह सम्मान मंडल प्रमुख के कार्यालय में प्रबंधन से जुड़े मदन मोहन श्रीवास्तव एवं अटल बिहारी सिंह ने प्रदान किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद कंदर्प कुसुम ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे पंजाब नेशनल बैंक परिवार का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और त्वरित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बैंक पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button