AdministrationBlogLife StyleState

निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हटी हुई हैं वार्ड पार्षद – धमदाहा ।

संतोष कुमार ।
पुर्णिया : नगर पंचायत धमदाहा में कथित भ्रष्टाचार के मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होने के लेकर नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 निवासी कुंदन रंजन ठाकुर एवं वार्ड पार्षद अनुपम देवी भूख हड़ताल पर दूसरे दिन भी बैठी हुई हैं। भूख हड़ताल के दूसरे दिन नगर पंचायत की एक दर्जन महिलाएं भी मंच पर आकर इसका समर्थन किया हैं। वहीं शनिवार को धमदाहा मध्य पंचायत के पूर्व मुखिया डॉ बी के ठाकुर भी कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे इस लड़ाई में भूख हड़ताल पर बैठे कुंदन रंजन एवं वार्ड पार्षद अनुपम देवी का मंच को साझा कर भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में अपना पूर्ण समर्थन देने का घोषणा किए हैं।

भूख हड़ताल पर लगातार दूसरे दिन भी बैठी वार्ड पार्षद अनुपम देवी मंच से कार्यालय कर्मी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके वार्ड संख्या 17 से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 76 योग्य लाभार्थी की सूची जियो टैगिंग के लिए सौंप गई थी। जबकि कार्यालय कर्मी एवं बिचौलिए की अनैतिक मांग को पूरा नहीं करने के कारण उनके वार्ड में नाम मात्र जियो टैगिंग भी नहीं किया गया हैं।इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय में योजना से संबंधित जानकारी नहीं देने एवं समान के खरीद बिक्री में बिजोलियों से सांठ-गांठ गांठ करने एवं पार्षदों को जानकारी नहीं देने का आरोप लगायी हैं। भूख हड़ताल पर बैठे चुन्ना ठाकुर ने यह अभी कहा है कि फरवरी 2026 में आयुक्त पूर्णियां के द्वारा पारदर्शी तरीके से योजनाओं का जांच करने का आदेश दिए जाने के बाद आज तक योजनाओं के जांच का ताल बटोल किया जा रहा हैं। तो खाना पूर्ति करने के लिए इसमें बैठकर अनर्गल रिपोर्ट बड़ी अधिकारी को किया गया हैं।
साथ सही तरीके से जांच करने के बजाय उन पर पीछे हट जाने का दवाब बनाया जा रहा हैं। जबकि उन्होंने नगर पंचायत द्वारा योजनाओं में खरीदी गई सामग्री बिल की छाया प्रति एवं एजेंसी कागजात उपलब्ध कराने कि मांगा किया था। नगर पंचायत धमदाहा द्वारा आधा दर्जन से अधिक ऐसे सामान की खरीदगी चार गुना अधिक कीमत में की गई है जिसका प्रमाण उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने कार्यालय में व्याप्त बिचोलियां संस्कृति और बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने एवं निष्पक्ष जांच होने तक भूख हड़ताल पर बैठे रहने की बात दोहराई हैं।

फोटो कैप्शन- निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे चुन्ना ठाकुर एवं वार्ड पार्षद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button