राजीव रंजन प्रसाद को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर जीकेसी में खुशी की लहर, पदाधिकारियों ने दी बधाई – पटना ।
नई जिम्मेदारी को संगठनात्मक अनुभव और सार्वजनिक जीवन में योगदान का सम्मान बताया

रवि रंजन ।
पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) परिवार में खुशी का माहौल है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव तथा जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

राजीव रंजन प्रसाद को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को जीकेसी ने उनके संगठनात्मक अनुभव, राजनीतिक सक्रियता और सार्वजनिक जीवन में लंबे योगदान का सम्मान बताया है। उनकी नियुक्ति पर जीकेसी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद की नई जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक कौशल, दूरदर्शिता और कार्यक्षमता का सम्मान है। उन्होंने अपने नेतृत्व और समर्पण से जीकेसी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजीव रंजन प्रसाद नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ करेंगे।
जीकेसी के राष्ट्रीय महासचिव नवीन कुमार ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद को मिली जिम्मेदारी उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण की पहचान है। वहीं, ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने इसे पूरे संगठन के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव और सामाजिक सरोकार जदयू के लिए उपयोगी साबित होंगे।
जीकेसी की सीएफओ निष्का रंजन ने कहा कि यह पूरे जीकेसी परिवार के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणादायक है। ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष (कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ) प्रेम कुमार ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कायस्थ समाज के लिए भी गर्व का क्षण है।
जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने इसे राजीव रंजन प्रसाद के संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक योगदान का सम्मान बताया। वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान ने कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी से जीकेसी परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू ने भी इसे पूरे कायस्थ समाज के लिए खुशी और गर्व का अवसर बताया।
इसके अलावा जीकेसी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भी राजीव रंजन प्रसाद को बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में मेजर अनुज माथुर, आदित्य नाग, मितेश कर्ण, पूनम कर्ण, अरविन्द कुमार, शुभ्रांशु श्रीवास्तव, गिरीश माथुर, पवन सक्सेना, दीप श्रेष्ठ, कुमार संभव, सुभाषनी स्वरुप, सोमिका श्रीवास्तव, डॉ. राश दादा राश, नितेश शरण, मुकेश श्रीवास्तव, शिशिर सिन्हा, विवेक खरे, अशोक दास, रंजन कुमार, चन्द्र भानु सिन्हा, रंजीत कुमार वर्मा, नवीन श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, सुबाला वर्मा, राकेश अम्बष्ठा, दीपेश भटनागर, कुमार मानवेन्द्र, निशु कमल, राजीव कुमार रंजन, कुमार विवेक, अनिल चंचल, संजय कामता प्रसाद, राजेश श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा, शिवानी गौड, धनंजय प्रसाद, निलेश रंजन, मधुकर वर्मा, हर्षवर्धन प्रियदर्शी, अनिल कुमार दास, श्वेता सुरभि, मेधा अवनीश, राकेश कुमार, अश्वनी वर्मा, अरविंद कुमार सिन्हा, आशुतोष ब्रजेश और प्रसून श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल हैं।
जीकेसी परिवार ने उम्मीद जताई कि राजीव रंजन प्रसाद अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।



