भाजपा बेतिया संगठन के द्वारा डाॅ0 भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम पूरे जिला मे चलाया गया – बेतिया।

दलित, शोषित, वंचित, पिडि़त के मसीहा संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा बेतिया संगठन के द्वारा डाॅ0 भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम पूरे जिला मे चलाया गया, उस कड़ी में बेतिया के जगजीवन नगर, अम्बेडकर कालोनी, पिउनीवाग एवं अम्बेडकर छात्रावास में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया उक्त कार्यक्रम बेतिया नगर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष श्री आशीष गुप्ता जी के नेतृत्व में किया गया।
वही भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के जीवनी के बारे में कुछ जानकारी दी।
भीमराव रामजी आम्बेडकर, डॉ0 बाबा साहेब आंबेडकर नाम से लोकप्रिय हुऐ वे भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ लेखक और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों ( दलितो) से होने वाले समाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेन्द्र सरार्फ, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, नगर निकाय के क्षेत्रिय प्रभारी राहुल कुमार, महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी, विजय राऊत, मिडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गाँधी बाबा राधेश्याम पटेल, सुरज कुमार राउत, निरज कुमार, विनोद सोनी, राज कुमार आदि बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी मुकेश सहाय उर्फ गाँधी बाबा जिला मीडिया प्रभारी सह लोकसभा मीडिया संयोजक भाजपा बेतिया पश्चिम चम्पारण ने दिया।