डॉ धर्मशीला गुप्ता राजसभा सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति पर दरभंगा नगर निगम परिसर में सम्मान समारोह – पटना ।
उदय कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, जनहित कार्यों को मिलेगी मजबूती

रवि रंजन ।
पटना : डॉ धर्मशीला गुप्ता जी द्वारा दरभंगा नगर निगम में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर सोमवार को नगर निगम परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निगम बोर्ड की बैठक के दौरान आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि श्री उदय कुमार शर्मा का अभिनंदन किया।

राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, शिवाजी नगर निवासी श्री उदय कुमार शर्मा को दरभंगा नगर निगम में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नामित एवं अधिकृत किया गया है। सांसद कार्यालय एवं जनहित से जुड़े कार्यों के समन्वय हेतु वे निगम स्तर पर प्रतिनिधि की भूमिका निभाएंगे।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उदय कुमार शर्मा को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं देकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर पप्पु महतो, विश्वास कुमार, शत्रुघ्न सहनी, मुकुल कुमार, टंडन कुमार, अनिल पासवान, निहारिका कुमारी, सुनिता देवी, भवेश झा, प्रकाश पासवान, कैलाश मंडल, गोविंद सहनी सहित बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन एवं दरभंगा नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में नगर निगम से जुड़े विभिन्न जनहित, विकास एवं प्रशासनिक मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि सांसद प्रतिनिधि के रूप में उदय कुमार शर्मा निगम और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे तथा जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर उदय कुमार शर्मा ने राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने अपने पत्र में नगर आयुक्त से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि जनसामान्य से जुड़े कार्यों के सुचारु निष्पादन हेतु समन्वय और सहयोग अत्यंत आवश्यक है। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।



