BlogLife StylePoliticalStateVIDEO

उ०प्र उद्योग व्यापार संगठन ने महिला आरक्षण बिल व मोदी जी के 8 संकल्पों का समर्थन के पर्चे बांटे – उत्तर प्रदेश ।

सहजाद अहमद ।

बांदा : देश के प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल को मजबूरी दी है, साथ ही देशवासियों से 8 बड़े संकल्प लेने की अपील की है l इसी कड़ी में “उ०प्र उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता लामा ने व्यापारियों के साथ शहर के विभिन्न चौराहो व बाजारों में जाकर मोदी जी के संकल्पों का समर्थन करते हुए पर्चे बाटकर मोदी जी के संकल्पों को पूरा करने की अपील की

“उ०प्र उद्योग व्यापार संगठन” के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने बाँदा शहर के कई चौराहो में जाकर पर्चे वितरित किये है जिसमे मोदी जी के महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया, साथ ही मोदी जी के देशहित में 8 बड़े संकल्पों का समर्थन किया है l व्यापारियों ने पर्चे वितरित करते हुए लोगों से अपील करी की मोदी जी के इन 8 संकल्पों का समर्थन करें जिसके देश की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके l प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया और जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता लामा ने जनपद वासियों से अपील करी की देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनहित में 8 बिन्दिओं को आपके समझ रखा है उसका अनुपालन कर देश के प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करें एवं सहयोग प्रदान करें l पर्चा वितरण के दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता लामा, जिला उपाध्यक्ष शहज़ाद अहमद, महासचिव संकल्प शुक्ला, नगर अध्यक्ष सचिन चौरसिया, चिंटू महाराज, धीरू भईया, रामनरेश, सरीफ, प्रकाश गुप्ता, शिवम सिंह, लछ्मी गुप्ता, संदीप जैन, अभिनव गुप्ता, रामचरण साहू आदि व्यापारी नेतागण मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button