धमदाहा, पूर्णिया। रविवार को बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के चन्द्ररही गांव पहुंचकर 13 अगस्त को पानी में डूबने से हुई मौत के मामले में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये का सहायता चेक प्रदान किया।

इस दौरान तीनों मृतक परिवारों को 11-11 हजार रुपये की नगद अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी गई। मंत्री ने परिजनों को बताया कि चेक की राशि सरकार द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत राशि शीघ्र खाते में पहुंच जाएगी।
मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार,सीओ,अमित कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुखिया, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज सिंह, जदयू के वरीय नेता शंभू जायसवाल,कुंज बिहारी पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



