AdministrationState

मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए पानी की तरह बहायी जा रही राशि – नवादा |

सिर्फ खेल मैदान के नाम पर बगैर प्राक्कलन खर्च की जा रही राशि

नवादा : सूबे के मुखिया नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर 10 फरवरी को नवादा आने वाले हैं। उन्हें खुश करने में जिला प्रशासन विभिन्न योजनाओं के नाम पर पानी की तरह पैसे बहा रही है।
अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत इसका जीता जागता उदाहरण है। पंचायत की हुड़राही विश्वकर्मा इंटर विद्यालय में मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। वैसे जिले के प्रत्येक पंचायतों में मनरेगा के तहत खेल मैदान का निर्माण के लिए नौ लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर कार्य आरंभ कराया गया है।
उपविकास आयुक्त ने पन्द्रह फरवरी तक कार्य पूरा कराने का आदेश दे रखा है। इस क्रम में माखर पंचायत की हुड़राही विश्वकर्मा इंटर विद्यालय की भूमि पर खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को उक्त खेल मैदान दिखाने की योजना बनाई है जिसके तहत युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। खेल मैदान के चारों ओर बांस के विशिष्ट बांसुरी बनाने वाले बांस लगाये गये हैं। खेल मैदान का निर्माण ऐसा हो रहा है जैसे कोई अंतर्राष्ट्रीय खेल होना हो। ऐसे में कितनी प्राक्कलित राशि से काम हो रहा है कोई बताने को तैयार नहीं है। मौजूद कुछ कामगारों ने बताया कि अकेले बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण का कालीक रण पर नौ लाख रूपये खर्च हो रहे हैं। कार्य के लिए यूपी से कारिगर बुलाये गये हैं। अब स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर कितनी राशि खेल मैदान को सुसज्जित करने पर खर्च किया जा रहा है। काश! इसी प्रकार का खेल मैदान हर‌ पंचायत में बन रहा होता?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button