Life StyleState
किउल गया रेलखण्ड पर 45 दिनों का फिर हुआ ब्लॉकेज – नवादा |
21 जनवरी से 6 मार्च तक ट्रेनें रहेगी रद्द

नवादा : गया -किउल रेलखंड पर हाल ही में शुरू की गई किऊल-गया रेलखंड की ट्रेनों को एक बार फिर से कैंसिल कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ गयी है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार:-
● 53634 गया-किऊल पैसेंजर।
● 53635 किऊल-गया पैसेंजर।
● 53636 गया-किऊल पैसेंजर।
● 53627 किऊल-गया पैसेंजर।
● 53632 गया-झाझा पैसेंजर।
● 53631 झाझा-गया पैसेंजर।
● 53615 जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर।
● 53616 गया-जमालपुर फास्ट पैसेंजर को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
कैंसिल रहने की तारिख:- 21 जनवरी से 6 मार्च 2025 तक।
गया जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 04 & 05 के पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण ये सभी ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं।