Blog
वज्रपात से अधेड़ की मौत,मचा कोहराम – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के हिसुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 12 स्थित सिरसा ग्राम निवासी श्रीकांत कुमार (पिता- नुनु सिंह) की वज्रपात (ठनका) की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विधायक अनिल सिंह ने मौत पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को धैर्य से काम लेने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित को आपदा प्रबंधन के तहत अविलंब राशि भुगतान का आग्रह किया है।



