BlogLife StyleState

जर्जर आंगनबाड़ी से नन्ही मुस्कानों के मंदिर तक

रवि रंजन ।

पटना : कहते हैं, बदलाव की शुरुआत किसी बड़ी योजना से नहीं, बल्कि एक छोटी-सी संवेदना से होती है। इसी सोच के साथ Kitty’s Kids – An Exclusive Play School ने कौथवां मुसहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेकर उसके कायाकल्प और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाया है।

जर्जर केंद्र देखकर लिया बदलाव का संकल्प

Kitty’s Kids की निदेशक श्रीमती भावना गुप्ता जब पहली बार आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं, तो जर्जर भवन और सीमित सुविधाओं के बीच बच्चों की स्थिति ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने महसूस किया कि हर बच्चे को सुरक्षित, स्वच्छ और खुशनुमा वातावरण में सीखने और खिलखिलाने का अधिकार है।

इसी सोच के साथ केंद्र में रंग-रोगन, छत की ऊंचाई बढ़ाने, पंखे एवं रोशनी सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। बच्चों के लिए शैक्षणिक सामग्री, चार्ट, किताबें, कॉपियां, खिलौने और खेल-सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

ईंट-पत्थर से आगे, सीखने का नया संसार

Kitty’s Kids की पहल केवल भवन के कायाकल्प तक सीमित नहीं है। संस्था के प्रशिक्षित शिक्षक नियमित रूप से केंद्र पहुंचकर बच्चों के साथ कविताएं, राइम्स, डांस, खेल और गतिविधि-आधारित शिक्षण कराते हैं। स्वास्थ्य, स्वच्छता और अच्छे व्यवहार के प्रति भी बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।

‘Joy of Giving’—जब नन्हे हाथ बने मददगार

इसी सोच को अपने नन्हे विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए दुर्गा पूजा के अवसर पर ‘Joy of Giving – Share, Care, Spread Smiles’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने Kitty’s Kids की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में सेवा, करुणा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान Kitty’s Kids के विद्यार्थियों ने जरूरतमंद बच्चों के बीच कपड़े, मिठाइयां, किताबें, कॉपियां, खिलौने एवं अन्य उपयोगी सामग्री साझा की। इस पहल के माध्यम से बच्चों ने जाना कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना भी अपने आप में एक बड़ी खुशी है।

“बच्चे सिर्फ अच्छे विद्यार्थी नहीं, अच्छे इंसान भी बनें”

Kitty’s Kids की निदेशक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा
“हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे केवल अच्छे विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि अच्छे इंसान भी बनें। उनमें बचपन से ही यह भावना विकसित हो कि समाज में जो बच्चे उनसे कम सौभाग्यशाली हैं, उनके प्रति भी हमारी जिम्मेदारी है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची खुशी है और शिक्षा का सबसे सुंदर रूप भी।”»

इस पहल को प्रोत्साहित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय शिक्षा मंत्री ने भी आमजन से अपने आसपास के सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की यथासंभव सहायता एवं देखभाल करने की अपील की है। इसी भावना से प्रेरित होकर Kitty’s Kids ऐसे सामाजिक, शैक्षणिक और मानवीय प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है।

Kitty’s Kids का संदेश स्पष्ट है—बच्चे सिर्फ अच्छे विद्यार्थी नहीं, बल्कि अच्छे इंसान भी बनें।

क्योंकि बदलाव की शुरुआत बड़ी योजनाओं से नहीं, बल्कि किसी एक बच्चे के चेहरे पर आई छोटी-सी मुस्कान से भी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button