BlogCrimeState

विद्यालय जा रही चार लड़कियों की साइकिल में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, नवादा |

चारों की हालत चिंताजनक

नवादा : जिले में तेज रफ्तार के कहर का मामला सामने आया है। विद्यालय पढ़ने जा रही 4 छात्राओं की साइकिल को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सभी छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़कियों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झीकटौरा गांव के पास दो साइकिल पर चारों छात्राएं क्लास लेने के लिए नवादा की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिसमें चारों घायल हो गई। जख्मी लड़कियों की पहचान झीकटौरा गांव के रूप में हुई है । दिलीप यादव की पुत्री सलोनी कुमारी, साधु शरण कुमार की पुत्री अंकिता कुमारी,सुबोध यादव की पुत्री मानसी कुमारी और दिनेश यादव की पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में की गई है। चारों लड़कियां 9वीं कक्षा की छात्राएं हैं। दो लड़कियों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, एक का हाथ टूट गया, और दो अन्य लड़कियों को भी गंभीर चोटें लगीं।
चारों घायल लड़कियों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उनका बेहतर इलाज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ट्रक को चिन्हित कर लिया है।
ग्रामीणों ने
बताया कि तेज रफ्तार वाहन के कारण यह घटना घटी। घटना के समय, लड़कियाँ रोड के किनारे साइकिल से उतरकर खड़ी हो रही थीं, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे यह दर्दनाक घटना घटी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button