AdministrationBlogLife StyleState

ककोलत में बढ़े शुल्क के विरोध में प्रशासन पर फूटा गुस्सा, दुकानदारों ने भरी हुंकार – नवादा  |

बाजार रहेगा बंद, होगा पथ जाम

ककोलत : जैसा कि मैं पहले से कहता आ रहा हूं जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक शीतल जलप्रपात ककोलत पर जिला प्रशासन द्वारा लिये गये अव्यवहारिक शुल्क वृद्धि का विरोध होना तय है। आखिर वह‌ सामने आ ही गया।
ककोलत जलप्रपात में अनियमित रूप से बढ़ाए गए शुल्क वृद्धि के बाद सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर वहां के स्थानीय दुकानदारों पर पड़ा है। हालत यह हो गई है कि कई दुकानें बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं।


इसी मुद्दे को लेकर 26 मई की संध्या थाली बाजार में दुकानदारों एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन को 2 दिन का समय देते हुए नियम में बदलाव करने की चेतावनी दी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि तय समय के भीतर नियमों में संशोधन नहीं किया गया, तो 29 मई को थाली बाजार पूर्णतः बंद रहेगा तथा ककोलत रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
आने वाले सैलानियों से अपील की गयी है कि 29 मई को ककोलत आने से पहले स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button