06 दिव्यांगजनों को प्रदान किया गया बैट्री चालित साईकिल एवं श्रवण यंत्र

बेतिया। अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह द्वारा 06 बैट्री चालित साईकिल का वितरण किया गया। इसके साथ ही 06 श्रवण यंत्र दिव्यांगजनों को दिया गया। अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि इन सभी सहायत उपकरणों का वितरण मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना (सम्बल) के तहत किया गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार दिव्यांगजनों के हित में दृढ़ संकल्पित है। जिला में दिव्यांगजनों के हित के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के द्वारा कार्य किया जा रहा है।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के सहायक निदेशक द्वारा बताया गया कि 150 और ट्राईसाईकिल का वितरण किया जाना है। दिव्यांगजनों में गतिशीलता बनाये रखने के लिए कोषांग द्वारा श्रवण यंत्र, बैशाखी, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, स्टीक आदि का वितरण भी किया जाता है।
इस वितरण समारोह का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, सहायक निदेशक, ब्रजभूषण कुमार उपस्थित थे।