AdministrationState

जिला कृषि पदाधिकारी ने सिकटा प्रखंड के विभिन्न उर्वरक दुकानों का किया निरीक्षण – बेतिया ।

बेतिया। जिला कृषि पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण सरफराज असगर द्वारा आज सिकटा प्रखंड के विभिन्न उर्वरक दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में कई किसानों से निर्धारित मूल्य पर यूरिया प्राप्त करने हेतु फीडबैक लिया गया, तथा खुदरा उर्वरक दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया बेचने हेतु निर्देश दिया गया। किसी भी प्रकार के अनियमितता एवं उर्वरक के साथ जबरदस्ती अन्य उत्पाद की टैगिंग करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सिकटा प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में यूरिया के तस्करी एवं कालाबाजारी के रोकथाम हेतु सशस्त्र सीमा बल (S.S.B.)के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गई एवं सीमा पर कड़ी निगरानी एवं सामान्य रखने हेतु अनुरोध किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button