जिला पदाधिकारी द्वारा दंपति को बालक दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु सुपुर्द – नवादा |

नवादा : जिला पदाधिकारीश्री रवि प्रकाश के द्वारा पटना, बिहार निवासी दंपति श्री शशि कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती सारिका कुमारी को बालक अनुज (नया नाम- शास्विक राज) को दत्तक ग्रहण समिति, नवादा की अनुशंसा के आधार पर विधिवत दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु अस्थायी रूप से सुपुर्द किया ।

दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली, भारत सरकार के CARINGS पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण की गई।
दत्तक ग्रहण उपरांत दंपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग चार वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात आज उनका परिवार पूर्ण हुआ है। उन्होंने इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं संबंधित संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा श्री रीतेश कुमार ने बताया कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नवादा से दिनांक 18 जून, 2026 तक कुल 14 बच्चों को अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण तथा देश के भीतर कुल 47 बच्चों को दत्तक ग्रहण के माध्यम से परिवारों को सुपुर्द किया जा चुका है। उन्होंने आम नागरिकों से दत्तक ग्रहण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने एवं पात्र बच्चों को परिवार प्रदान करने में सहयोग करने का आह्वान किया।
दत्तक ग्रहण हेतु इच्छुक व्यक्ति भारत सरकार के मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण-पत्र, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र तथा आय प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इच्छुक व्यक्ति स्वयं अथवा निकटवर्ती दत्तक ग्रहण संस्थान के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं।
वर्तमान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, वीआईपी कॉलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप, नवादा में संचालित है, जहां से दत्तक ग्रहण संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर श्री रीतेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा, श्री अमरेंद्र मेहता, बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्री आदर्श निगम, प्रबंधक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल कल्याण समिति, नवादा के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।