EntertainmentState

फिल्म अभिनेता सागर इंडिया अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ देगे अपनी प्रस्तुति – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के फिल्म अभिनेता व कवि सागर इंडिया लोक कला महोत्सव (छत्तीसगढ़) में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व।
फिल्म अभिनेता सागर इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ पढ़ेंगे कविता।
जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना रहे हैं फिल्म अभिनेता व कवि सागर इंडिया।
रंगमंच फिल्म व अभिनय क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं सागर इंडिया। अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुति से पहचान बना रहे हैं, राष्ट्रीय मंचों पर कविता पाठ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा व रंगमंच में भी एक अभिनेता के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। लोक कला महोत्सव, जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय महोत्सव में सागर इंडिया बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्य व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार कई वर्षों से अपनी प्रस्तुति देते आ रहे हैं।
इस प्रतिष्ठित महोत्सव से बुलावा आने पर सागर इंडिया के साथ-साथ जिले के व बिहार के कला जगत के लिए गर्व की बात है।
तीन दिवसीय लोक कला महोत्सव में, 25 जनवरी को सागर इंडिया का एकल कविता पाठ होना है। सागर इंडिया कलाकारों के लिस्ट में सबसे कम उम्र के कलाकार हैं। इस कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले कलाकार अपने-अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कलाकार हैं जो इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।
अंतरराष्ट्रीय नाट्य एवं लोक गायिका श्रीमती पूनम विराट, छत्तीसगढ़ी फिल्म के जाने-माने निदेशक मोहन सुंदरानी , पद्मश्री लोक कलाकार उषा बारले, फिल्म अभिनेता व कवि सागर इंडिया, प्रसिद्ध लोक गायिका कविता वासनिक, ढोला मारु की अंतर्राष्ट्रीय कलाकार व राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत श्रीमती रजनी रजक, प्रसिद्ध लोक गायक गोरेलाल बर्मन, फिल्मों के प्रसिद्ध गायक श्री सुनील सोनी, पंथी कलाकार पदम श्री आर एस बारले, फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री उपासना वैष्णव व उर्वशी साहू, प्रसिद्ध कलाकार डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर, कलाकार श्री मन्नू वर्मा, प्रसिद्ध पुलिस अधिकारी व पंडवानी गायक इंस्पेक्टर तरुणा साहू इत्यादि कलाकार अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे।
महोत्सव के संयोजक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व स्वर्ण पदक विजेता पंथी के अंतरराष्ट्रीय कलाकार श्री मोहन चतुर्वेदी जी है। सागर इंडिया लड़कियों पर कविता लिखने के लिए जाने जाते हैं। अपनी कविता नई लड़कियां से साहित्य जगत में चर्चा में आए थे। इनकी कविता लेखन की बिल्कुल अलग शैली वर्तमान में बाकी भारतीय कवियों से इन्हें अलग बनाती है। यह जिनके लिए कविता लिखते हैं, उनके बीच जाकर कविता सुनाते भी हैं। इनकी कविताओं में वर्तमान स्थिति व बेहतरीन कल्पनाओं का बिम्ब दिखता है। सागर कि इस उपलब्धि पर, कई राष्ट्रीय स्तर के कवि व कलाकारों ने इन्हें बढ़ाई दी है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत कला साहित्य जगत के कई कलाकार और कवियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button