Life StyleState

राज्य अल्पसंख्यक आयोग की पूर्व सदस्य सह मुखिया ने मनायी मां की छठी बरसी – नवादा |

गरीबों व यतीमों को खिलाया खाना, वस्त्रों का किया वितरण

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय डीह पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सह पंचायत मुखिया अफरोजा खातुन ने मां की बरसी मनायी। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में गरीबों को भोजन व वस्त्र उपलब्ध कराया।
सुबह सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। दोपहर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मां- पिता की‌ कब्र पर चादरपोशी की रस्म अदा कर कुरानखानी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात गरीबों व यतीमों को भोजन करा वस्त्र उपलब्ध कराया गया।
बरसी पर पहुंचे झारखंड व अन्य स्थानों से आये लोगों को स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।
उन्होंने बताया कि आज मैं और मेरा परिवार जिस मुकाम पर पहुंच गया वह मेरी मां व पिता जी की देन है। उन्होंने सभी धर्मों का आदर व गरीबों की सेवा करने का पाठ पढ़ाया। मां की देन है कि आज हर गरीब में मैं अल्लाह को देखता हूं। ऐसे में मैं मां को कभी भूल नहीं सकता।
मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button