BlogCrimeState

100 लीटर महुआ शराब के साथ नाबालिग को किया निरुद्ध, बाइक जब्त – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में गेरांडी के पास छापामारी कर 100 लीटर महुआ शराब बरामद किया। जंगल की ओर से बाइक से शराब लेकर आ रहे नाबालिग को निरुद्ध कर बाइक जब्त कर लिया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की गयी है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सुबह में गस्ती के दौरान ग्राम गेरांडी के पास से शराब लदे मोटरसाइकिल के साथ एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। बरामद शराब करीब 100 लीटर देसी महुआ शराब है। विधि विरुद्ध किशोर को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया ।
बता दें अकबरपुर पुलिस द्वारा लगातार छापामारी कर शराब बरामद कर गिरफ्तार किये जाने से शराब माफियाओं द्वारा परिवहन के तौर-तरीकों को बदलना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button