AdministrationBlogState

रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन – नवादा |

नवादा : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार कौशल विकास मिशन के समन्वयक श्री संजय कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन तथा सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya) के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। श्री निशांत कुमार एवं श्री कुंदन कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।
बिहार कौशल विकास मिशन के समन्वयक श्री संजय कुमार ने स्थानीय उद्योगों एवं संस्थानों से इन योजनाओं में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन,नवादा, महिला आईटीआई, नवादा की उप-प्राचार्या सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी आईटीआई के प्राचार्य एवं कर्मीगण, जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, स्थानीय उद्योगपति तथा अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button