BlogEntertainmentState

नेहा म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ भोजपुरी गीत जिंदगी जियल छोड़ देहब, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार – पटना ।

रवि रंजन ।

पटना। नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नया भोजपुरी गीत जिंदगी जियल छोड़ देहब रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गीत को दर्शकों और श्रोताओं की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अपने मधुर संगीत और भावपूर्ण प्रस्तुति के कारण यह गीत तेजी से भोजपुरी संगीत प्रेमियों की पसंद बनता जा रहा है।

इस गीत को भोजपुरी के लोकप्रिय गायक पंकज मतलबी यादव और श्रृष्टि भारती ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। वहीं, अभिनेत्री काजल माही ने अपने प्रभावशाली अभिनय से गीत की भावनाओं को जीवंत कर दिया है। प्रेम, दर्द और जुदाई की संवेदनाओं को दर्शाता यह गीत श्रोताओं के दिलों को छू रहा है।

गीत के बोल पंकज मतलबी यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका मधुर और संगीत जेपी तिवारी ने तैयार किया है। वीडियो को आकर्षक बनाने में डीओपी राजबली राज की बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और कुलदीप कुकू के मेकअप ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम इस गीत में साफ दिखाई देता है।

गीत के निर्माता रतनेश कुमार ने कहा कि हमारी पूरी टीम ने इस गीत को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ तैयार किया है। जिंदगी जियल छोड़ देहब को रिलीज के बाद दर्शकों से जो प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे हम बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य हमेशा साफ-सुथरे, गुणवत्तापूर्ण और दिल को छू लेने वाले भोजपुरी गीत दर्शकों तक पहुंचाना रहा है। हमें विश्वास है कि यह गीत आने वाले दिनों में और अधिक लोगों तक पहुंचेगा तथा भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

नेहा म्यूजिक वर्ल्ड ने भोजपुरी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे जिंदगी जियल छोड़ देहब को देखें, सुनें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें। रिलीज के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button